Hamirpur: भोटा में हैवानियत की हदें पार: जंगल में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के भोटा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जंगल में न सिर्फ बलात्कार किया गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पीड़िता की चीखें पूरी रात जंगल में गूंजती रहीं, पर मदद की कोई आस नहीं दिखी। घायल अवस्था में वह किसी तरह रात करीब डेढ़ बजे भोटा कस्बे में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौटकर भोटा बस अड्डे पर पहुंची थी। वहां वह अपने गंतव्य स्थल, जाहू जाने के लिए टैक्सी की तलाश कर रही थी। उसी दौरान एक युवक उसके पास आया और कहा कि वह स्कूटी से जाहू जा रहा है तथा उसे घर छोड़ देगा। महिला ने उस पर विश्वास करते हुए स्कूटी पर बैठ गई। लेकिन आरोपी युवक उसे सीधा घर की ओर ले जाने के बजाय सुनसान जंगल की ओर ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और बलात्कार किया। यही नहीं, उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद महिला पूरी रात घायल अवस्था में जंगल में पड़ी रही और मदद के लिए पुकारती रही, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल सकी। अंततः हिम्मत जुटाकर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल पाई और रात करीब डेढ़ बजे भोटा कस्बे पहुंची। वहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू की।

जब हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ठाकुर को इस घटना की जानकारी दी गई, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही घंटों में आरोपी को उसी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां पर घटना को अंजाम दिया गया था।

एसपी भगत सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल महिला सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में मौजूद क्रूर मानसिकता को भी उजागर करती है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब और कितनी तैयारी की ज़रूरत है, खासकर जब बात बुजुर्ग महिलाओं की हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।