Bilaspur: बिलासपुर पुलिस की स्पैशल टीम ने मोहाली युवक को 1.8 किग्रा चरस के साथ पकड़ा, नशे के खिलाफ अभियान जारी

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आरटीओ बैरियर गरामौड़ा के पास मोहाली के एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक संदीप सिंह (30), पुत्र बहादुर सिंह, निवासी मकान नंबर 72, एसएए नगर मोहाली, चंडीगढ़ बताया गया है। पुलिस ने इस संबंध में थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हैड कांस्टेबल आशु वर्मा की अगुवाई में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाका लगाया गया था और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को रुकने के बजाय कीरतपुर की ओर भागाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने कार का पीछा करते हुए आरटीओ बैरियर गरामौड़ा तक पीछा किया। जब कार रुकी, तब कार से एक युवक बाहर निकला और हाथ में पार्सल जैसा बैग लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। बैग की जांच करने पर उसमें 1 किलो 84.5 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद थाना स्वारघाट को सौंप दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने इस साल अप्रैल में चिट्टे की बड़ी खेप पकड़ी थी और 7 मई को भी हरियाणा के तीन युवकों से 1 किलो 488 ग्राम चरस जब्त की थी। यह टीम नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।