Kangra: 10वीं बोर्ड में 99.43% अंक लाकर साइना ठाकुर ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

भवारना स्थित न्यूगल पब्लिक स्कूल की छात्रा साइना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश भर में अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। साइना ने कुल 99.43 प्रतिशत अंक अर्जित कर इस उपलब्धि को हासिल किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

साइना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उसने बताया कि उसकी माता एक गृहिणी हैं और पिता होटल में कार्यरत हैं। बावजूद इसके, उन्होंने हमेशा उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर परिस्थिति में उसका साथ दिया। साइना ने बताया कि उसकी सफलता में उसके माता-पिता की प्रेरणा और शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ा सहारा रहा।

फिलहाल साइना कक्षा 11वीं में नॉन मेडिकल विषयों के साथ पढ़ाई कर रही है और उसका लक्ष्य एक सफल कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना है। उसने यह भी बताया कि उसके इस लक्ष्य को लेकर वह शुरू से ही गंभीर रही है और हर कक्षा में पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई करती रही है।

विद्यालय के चेयरमैन अंकुर कटोच, निदेशक अशोक कटोच और प्रधानाचार्या निशा गुलेरिया ने साइना और उसके माता-पिता को इस शानदार सफलता के लिए विशेष रूप से बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षकों और स्टाफ को भी दिया है, जिनके सहयोग से साइना ने यह गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।