Himachal: हिमाचल 10वीं बोर्ड परिणाम 2025: लड़कियों ने मारी बाज़ी, कांगड़ा जिला सबसे आगे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने वीरवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस बार का रिजल्ट राज्यभर के लाखों छात्रों के लिए ऐतिहासिक रहा, खासकर लड़कियों के लिए, जिन्होंने मेरिट लिस्ट में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया।

बोर्ड द्वारा जारी मैरिट लिस्ट के अनुसार, इस साल टॉप 10 की सूची में कुल 117 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें से 88 छात्राएं हैं, जबकि केवल 29 छात्र ही इस सूची में जगह बना सके हैं। यह दर्शाता है कि लड़कियों ने इस साल की परीक्षा में लड़कों पर पूरी तरह से बढ़त बनाई है।

कौन-सा जिला रहा सबसे आगे?

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो कांगड़ा जिला एक बार फिर शिक्षा में अग्रणी रहा है। यहां के 26 छात्रों ने टॉप 10 की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इसके बाद हमीरपुर के 22, मंडी के 19, ऊना के 16, बिलासपुर के 12, सोलन के 9, शिमला के 6, सिरमौर के 5 तथा कुल्लू और चंबा से 1-1 छात्र ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।

सरकारी स्कूल बनाम प्राइवेट स्कूल

बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस बार प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी स्कूलों को कड़ी टक्कर दी है। मैरिट लिस्ट में प्राइवेट स्कूलों के 98 छात्र शामिल हुए हैं, जबकि सरकारी स्कूलों के केवल 19 छात्र ही टॉपर्स की सूची में आ सके हैं। यह आंकड़े प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े करते हैं कि कैसे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।

नतीजों से जुड़ी मुख्य बातें:

  • कुल 117 विद्यार्थी टॉप 10 मेरिट लिस्ट में शामिल
  • लड़कियों का दबदबा: 88 लड़कियां और 29 लड़के टॉपर्स में
  • कांगड़ा जिला अव्वल – सबसे ज़्यादा टॉपर्स
  • प्राइवेट स्कूलों का वर्चस्व: सरकारी स्कूल पिछड़े

हिमाचल बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर स्कोर चेक कर सकते हैं। मैरिट लिस्ट का लिंक नीचे उपलब्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।