सुल्तानपुर की अदीबा खुर्शीद ने 99.2% के साथ CBSE 10वीं में टॉप किया, जामिया मिल्लिया की परीक्षा में देशभर में 9वीं रैंक हासिल की

Date:

--Advertisement--

सुल्तानपुर की होनहार छात्रा अदीबा खुर्शीद ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। केवल 14 वर्ष की उम्र में अदीबा ने एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित ऑल इंडिया एंट्रेंस परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर ली है।

अदीबा, सूर्या अकादमी, अमहट (सुल्तानपुर) की छात्रा हैं और अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान हैं। उनके पिता खुर्शीद अहमद प्राथमिक विद्यालय रामपुर खैंचिला, दूबेपुर ब्लॉक में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां राबिया बतूल गृहिणी हैं। इस साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली अदीबा ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर असाधारण सफलता हासिल की है।

उनकी उपलब्धि से जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। अलग-अलग सामाजिक वर्गों और समुदायों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अदीबा अब जिले की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। अपनी सफलता का राज बताते हुए अदीबा ने कहा कि उन्होंने हर दिन का एक छोटा लक्ष्य तय किया था, जिसे पूरा कर वे संतुष्ट होती थीं। उनका मानना है कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से ही सफलता संभव है। उन्होंने अपने माता-पिता को अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय दिया और कहा कि उनका सपना है एक दिन IITian बनना।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।