Una: ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों से मिले उपमुख्यमंत्री, घायल जवानों के हौसले को किया सलाम

Date:

--Advertisement--

ऊना, 13 मई – हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान घायल हुए हरोली क्षेत्र के दो जांबाज सैनिकों के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बाथू गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा गांव निवासी सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह उर्फ ‘रोमी’ के परिवारों से मुलाकात की।

ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुए उप निरीक्षक व्यास देव के घर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी परमजीत कौर से मुलाकात की और प्रदेशवासियों की ओर से उनके साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि व्यास देव ने अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक टांग गंवाने के बावजूद उनका आत्मबल और समर्पण पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री छेत्रा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सिख रेजिमेंट के घायल जवान गुरनाम सिंह के परिजनों – पिता जोगिंदर सिंह, माता जगमोहन कौर और पत्नी गुरप्रीत कौर से भेंट कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह जैसे वीर जवानों का समर्पण देश की असली ताकत है और राज्य सदैव उनके योगदान को सम्मान देगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दोनों सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, पवन ठाकुर और बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।