PM मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संबोधन के तुरंत बाद पाकिस्तान ने की फायरिंग, अमृतसर में दिखे ड्रोन, इंडिगो फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

Date:

--Advertisement--

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन के समाप्त होते ही पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई सामने आई है। नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के कुछ ही समय बाद पंजाब के अमृतसर जिले में कई जगहों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई। ड्रोन दिखाई देने के तुरंत बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में ब्लैकआउट लागू कर दिया।

अमृतसर में अचानक हुए इस ब्लैकआउट का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लैकआउट की स्थिति को देखते हुए एक इंडिगो फ्लाइट को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने से रोकते हुए दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और जांच की जा रही है कि ड्रोन की गतिविधि किन उद्देश्यों से की गई।

यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबोधन के तुरंत बाद सामने आया है, जिससे सीमा पर स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और इस पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।