जुब्बल के मलोग में शुरू हुआ पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नंदपुर पंचायत के मलोग गांव में आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय राय सिंह रांटा की स्मृति में नवयुवक मण्डल मलोग द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें कुल 35 टीमें भाग ले रही हैं। शिक्षा मंत्री ने आयोजन समिति को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं और युवाओं के लिए खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है क्योंकि यहां मैदानों की उपलब्धता सीमित है।

अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल क्षेत्र ने समय-समय पर वॉलीबॉल जैसे खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में सक्रिय भागीदारी करें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जुब्बल में बनाए गए नवनिर्मित खेल छात्रावास को जनता को समर्पित किया गया है, जहां अब वॉलीबॉल के अलावा कबड्डी और बैडमिंटन का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर नंदपुर पंचायत में विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बागवानी प्रधान इस क्षेत्र के लिए सड़कें बेहद आवश्यक हैं और इसी उद्देश्य से मलोग-पनेसरी सड़क को नाबार्ड योजना के तहत भेजा गया है, जिसकी अनुमानित लागत ₹4.50 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त हरिजन बस्ती बझाणु, सनोली, बदियार, राजपुरी और अणु मंडी से अंटी तक की सड़कों के निर्माण और पासिंग की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

स्थानीय नवयुवक मण्डल की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित ठाकुर ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने युवक मण्डल को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की, साथ ही जिम निर्माण के लिए भी उपयुक्त बजट देने का वादा किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड अध्यक्ष भीम सिंह झौटा, बीडीसी उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, बीडीसी सदस्य समिला जिकटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, जुब्बल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत सिथटा, नंदपुर पंचायत की प्रधान सुमन ठाकुर, आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।