Himachal: हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत: 7 साल सेवा पूरी करने वाले अंशकालिक कर्मचारी बनेंगे दैनिक भोगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत उन चतुर्थ श्रेणी अंशकालिक कर्मचारियों की सेवाओं को दैनिक भोगी कर्मचारी के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक सात वर्ष का निरंतर कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस निर्णय से हजारों अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी बनने का अवसर मिलेगा। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को जारी कर दिए गए हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि अंशकालिक कर्मचारी तभी दैनिक भोगी बन पाएंगे जब संबंधित विभाग में पद खाली होगा। ये आदेश विभागाध्यक्ष के स्तर पर लागू होंगे, जबकि सरकारी बोर्ड, निगम और विश्वविद्यालय अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार इस पर निर्णय लेंगे।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अंशकालिक कर्मचारियों की सेवाएं रोजगार कार्यालय के माध्यम से नहीं ली गई हैं, उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अंशकालिक कर्मचारी जिन पदों पर तैनात थे, वे पद कर्मचारी के दैनिक भोगी बनने के साथ ही समाप्त माने जाएंगे। संबंधित आदेशों का पालन तभी हो सकेगा जब कर्मचारियों का रिकॉर्ड सत्यापन पूरा हो जाएगा। इसमें कर्मचारियों की जन्मतिथि की पुष्टि हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियमावली, 1971 के अंतर्गत की जाएगी। कर्मचारियों के आदेशों को लागू करने के बाद इसकी जानकारी वित्त विभाग को भेजी जाएगी, ताकि इस पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Kangra: शाहपुर के 715 BPL परिवारों के लिए बड़ी पहल, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया ऐलान; WhatsApp ग्रुप से मिलेगी सरकारी योजनाओं की...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की पंचायतों में बीपीएल सर्वे में चिह्नित 715 परिवारों से विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिडकमार में संवाद किया। उन्होंने बीपीएल परिवारों के लिए WhatsApp ग्रुप बनाने की घोषणा की, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी।