Solan: समय पर हाउस टैक्स भरें और पाएं 10% की छूट, देरी पर लगेगी पेनल्टी

Date:

--Advertisement--

सोलन नगर निगम ने हाऊस टैक्स के लिए एक नई ऑफर स्कीम शुरू की है, जिसके तहत भवन मालिक निर्धारित समय से पहले भुगतान करके 10 फीसदी की बचत कर सकते हैं। यदि हाऊस टैक्स का भुगतान बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर किया जाता है, तो भवन मालिकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, यदि भुगतान 15 दिन के बाद किया जाता है, तो पूरी राशि जमा करनी होगी। 30 दिन बाद भुगतान करने पर एक प्रतिशत की पैनल्टी लगेगी, जो हर माह एक प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और 12 महीने बाद यह पैनल्टी 12 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

नगर निगम द्वारा शहर में हाऊस टैक्स के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह बिल मोबाइल फोन के माध्यम से भवन मालिकों को भेजे जा रहे हैं। फिलहाल वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 6 तक के हाऊस टैक्स के बिल जारी किए गए हैं, जिनसे नगर निगम को लगभग 2.47 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। पिछले वित्त वर्ष में नगर निगम को 10 करोड़ रुपये की अपेक्षा में 8 करोड़ रुपये की वसूली ही हो पाई थी। इस बार डिफाल्टर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है और बिजली व पानी के कनेक्शन काटने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

वार्ड नम्बर 1 में 980 भवन मालिकों को 56.27 लाख रुपये का हाऊस टैक्स बिल जारी किया गया है। वार्ड नम्बर 2 में 1389 भवन मालिकों को 72.02 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 3 में 635 भवन मालिकों को 40.76 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 4 में 400 भवन मालिकों को 17.01 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 5 में 520 भवन मालिकों को 26.98 लाख रुपये और वार्ड नम्बर 6 में 668 भवन मालिकों को 33.88 लाख रुपये का हाऊस टैक्स बिल भेजा गया है। नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि वार्ड 1 से 6 तक बिल जारी कर दिए गए हैं और बिल जारी होने की तिथि से 15 दिन के भीतर भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 15 दिन बाद पूरी राशि देनी होगी और एक माह बाद एक प्रतिशत की पैनल्टी के साथ बिल जमा करना पड़ेगा, जो हर माह बढ़ती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Kangra: शाहपुर के 715 BPL परिवारों के लिए बड़ी पहल, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया ऐलान; WhatsApp ग्रुप से मिलेगी सरकारी योजनाओं की...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की पंचायतों में बीपीएल सर्वे में चिह्नित 715 परिवारों से विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिडकमार में संवाद किया। उन्होंने बीपीएल परिवारों के लिए WhatsApp ग्रुप बनाने की घोषणा की, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी।