Himachal: हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाज: 13 मई तक अलर्ट, कई जिलों में बारिश-आंधी का खतरा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बुधवार को राजधानी शिमला, नारकंडा, कांगड़ा और धर्मशाला जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे इन इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, मैदानी जिलों जैसे ऊना और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा, लेकिन यहां के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी चार दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में तेज आंधी-बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही 13 मई तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम के बिगड़े रहने की चेतावनी दी गई है।

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

  • 8 व 9 मई: राज्य के अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।
  • 10 से 13 मई: कुछ चुनिंदा स्थानों पर हो सकती है बारिश।

बुधवार को कहां-कहां हुई बारिश:

  • शिमला: 3 मिमी
  • कांगड़ा: 8 मिमी
  • नारकंडा: 6 मिमी
  • धर्मशाला: 2 मिमी
  • मंडी: 0.8 मिमी
  • सुंदरनगर: 0.2 मिमी
  • सोलन, डलहौजी, जुब्बड़हट्टी, बरठीं, कसौली आदि में भी मामूली वर्षा हुई।

ओलावृष्टि और भारी वर्षा के क्षेत्र:

  • मुरारी देवी: 51.3 मिमी (ओलावृष्टि सहित)
  • गुलेर: 34.8 मिमी
  • सुजानपुर टीहरा: 26.8 मिमी
  • करसोग, नेरी, गोहर, नगरोटा सूरियां सहित अन्य क्षेत्रों में भी 10 से 25 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

तेज हवाएं:
कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं—रिकांगपिओ में 54 किमी/घंटा, नारकंडा और धौलाकुआं में 43, सेओबाग में 39 और बिलासपुर में 37 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चली।

मौसम का सबसे अधिक असर किन जिलों में:
मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर, कुल्लू और चंबा जैसे मध्यवर्ती और निचले पर्वतीय जिलों में खराब मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। वहीं, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र फिलहाल मौसम की दृष्टि से सुरक्षित बताए गए हैं।

किसानों और आम नागरिकों के लिए सलाह:
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसान व बागवान इस दौरान खेतों में कार्य करने से बचें और समय-समय पर मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें। यात्रा कर रहे लोगों को भी योजना बनाने से पहले मौसम पूर्वानुमान जरूर देखना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।