Kangra: गांवों में अब हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल: आरएस बाली ने शुरू की जल शोधन योजना

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, नगरोटा, 06 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से 200 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ नई मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से पेयजल भंडारण योजनाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है।

मंगलवार को आरएस बाली ने गांव के बुजुर्गों से केरटा, पंडोल (सुन्नी) और बड़ी दा लाहड़ (खावा) में पेयजल भंडारण योजनाओं का उद्घाटन करवाया। उन्होंने सुन्नी पंचायत के पंडोल और केरटा में 20 लाख की लागत से निर्मित 2 लाख लीटर की क्षमता की पेयजल भंडारण टंकी का उद्घाटन करवाया। इसके उपरांत 11 लाख 5 हजार रुपये की लागत से बनी 25 हजार लीटर क्षमता की पेयजल टंकी का उद्घाटन भी बुजुर्गों से करवाया गया। इसके बाद खावा पंचायत के बड़ी दा लाहड़ गांव में 17 लाख रुपये की लागत से बनी 30 हजार लीटर क्षमता की टंकी का उद्घाटन करवाया गया।

आरएस बाली ने कहा कि गांवों में बनी पानी की टंकियों की भंडारण क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप नए टैंक बनाए गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सुन्नी केरटा में क्षतिग्रस्त सड़क के कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए और मौके पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी किया।

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी, प्रधान संजीवना, शशि बाला सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।