Kangra: ज्वालामुखी क्षेत्र की सभी पंचायतों के लिए पंचायत भवन स्वीकृत, गुगाणा में नया भवन हुआ उद्घाटित

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी 06 मई। विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के लिए पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं ताकि पंचायत प्रतिनिधियों को उनके कार्यों को निपटाने में बेहतर सुविधा मिल सके। मंगलवार को गुगाणा पंचायत में 33 लाख रुपये से नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो पंचायत प्रशासन की दक्षता और कार्यक्षमता को बढ़ाएगा।

विधायक ने बताया कि गुगाणा पंचायत पहले दरिण का हिस्सा था और अब इस पंचायत को अपना भवन मिल गया है, जिसके लिए भूमि दान करने वाले दानी सज्जनों का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि यदि ये लोग भूमि दान नहीं करते तो पंचायत भवन का निर्माण इतनी जल्दी संभव नहीं हो पाता। विधायक ने यह भी कहा कि इन दानी सज्जनों का नाम पंचायत भवन के बाहर अंकित किया जाए।

विधायक ने यह भी घोषणा की कि गुगाणा पंचायत भवन के ऊपर कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास की पंचायतों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए घेडा में 1 लाख लीटर और मखरोड में 50 हजार लीटर पानी का टैंक बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, विधायक ने यह भी बताया कि हिरण पंचायत में पैराग्लाइडिंग साइट तैयार हो रही है, जो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इस अवसर पर कोपड़ा स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस समारोह में उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भारत भूषण, सहायक अभियंता विद्युत विभाग सुमित, रेंज ऑफिसर इशानी, सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार भडोली सुरिंदर कुमार, प्रधान गुगाणा सुनीता देवी, उपप्रधान सन्नी कुमार, प्रधान लुथान सुरेश, जिला परिषद कुलदीप धीमान, वार्ड मेंबर जोगिंदर सिंह, ज्ञान चंद, सुमना देवी, राजेश कुमार, सचिव अनुपमा देवी, बिहारी लाल सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।