Mandi: मंडी में शराब तस्करी का भंडाफोड़: पंडोह पुलिस ने पकड़ी बीयर से लदी जीप, 83 पेटियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले की पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने अवैध रूप से लाई जा रही बीयर की 83 पेटियों से लदी जीप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी अनिल कटोच के नेतृत्व में की गई, जब पंडोह क्षेत्र में पुलिस ने नाका लगाया था। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कैंची मोड़ के पास नाका लगाया था। जैसे ही जीप (एचपी 65ए-1088) वहां पहुंची तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को मोड़ लिया और भागने की कोशिश की। चालक ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक लिंक रोड में जीप घुसा दी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। पुलिस टीम ने पीछा कर जीप को पकड़ लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें बीयर की कुल 83 पेटियां बरामद हुईं, जिन पर पंजाब सरकार की मुहर लगी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह शराब पंजाब से हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके पर ही जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अभिषेक पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव नेरन, तहसील कोटली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि बीयर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस अवैध तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।