Kangra: देहरा पेट्रोल पंप पर आग की घटना टली, चालक की सूझबूझ से बची बड़ी दुर्घटना

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब परमार फिलिंग स्टेशन देहरा में पेट्रोल भरवाने आई एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से समय रहते कार को पैट्रोल पंप से दूर स्थित बसेरा होटल की खाली पार्किंग में ले जाकर बड़ा नुक्सान टाल दिया गया। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं एक राहगीर लक्की ने तुरंत फायर ब्रिगेड देहरा को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। फायर पोस्ट देहरा के इंचार्ज सुजान सिंह और दिलबाग सिंह ने बताया कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में फायर सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अपने घरों के आसपास सूखे पत्ते या कूड़े के ढेर न लगाएं और न ही खुले में आग जलाएं, क्योंकि इससे आग फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने देहरा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि किसी भी आगजनी की घटना की जानकारी तुरंत फायर पोस्ट देहरा के दूरभाष नंबर 01970-233003 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के 5,209 पद खाली हैं। इनमें 4,019 जेबीटी पद शामिल हैं। वहीं, 3,214 प्राथमिक और 101 माध्यमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।