Solan: अर्की के कंधार गांव में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 381 पौधे जब्त, एक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सोलन जिला के अर्की क्षेत्र में थाना बागा पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से 381 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कंधार गांव निवासी अवतार सिंह (50) पुत्र गंदर्भ सिंह ने अपने घर के सामने स्थित मिलकीयत भूमि पर अफीम की अवैध खेती कर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी अफीम के पौधे जब्त कर लिए। आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दाड़लाघाट में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के 5,209 पद खाली हैं। इनमें 4,019 जेबीटी पद शामिल हैं। वहीं, 3,214 प्राथमिक और 101 माध्यमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।