Himachal: हिमाचल सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया; सचिवालय सेवा में किए गए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया है। वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रितिका, जो निदेशक लैंड रिकार्ड के पद पर तैनात थीं, का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें नगर निगम धर्मशाला के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह, वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी विजय वर्धन, जो पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव पद पर तैनात थे, का तबादला संशोधित कर उन्हें निदेशक पब्लिक फाइनांस एंड पब्लिक इंटरप्राइजेज और विशेष सचिव वित्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव पद पर पहले की तरह कार्य करते रहने की अनुमति दी गई है।

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के 12 अधिकारियों को भी नए पदों पर तैनात किया है, जिनमें से अधिकांश तैनाती पदोन्नति के बाद की गई हैं। इस बदलाव में, संयुक्त सचिव एसएडी मंजीत बंसल को संयुक्त सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अवर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग राजेश गौतम को अवर सचिव वित्त के पद पर तैनात किया गया है। अन्य तैनातियों में प्रोमिला शर्मा को अवर सचिव जीएडी, राजिंद्र सिंह नेगी को अवर सचिव राजस्व, अरविंद कुमार को अवर सचिव तकनीकी शिक्षा, जय प्रकाश को अवर सचिव कृषि, कपिल मोहन को अवर सचिव एसएडी, नारायण सिंह को अवर सचिव पशुपालन, प्रदीप चौहान को अवर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, डॉ. गोपाल कृष्ण को अवर सचिव एसएडी और राजीव कुमार को प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी के पद पर तैनाती दी गई है।

इन बदलावों से प्रशासनिक कार्यों में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।