Himachal: हिमाचल सरकार का ऐतिहासिक कदम: ब्वायज और गर्ल्स स्कूलों को मर्ज कर को-एजुकेशन प्रणाली लागू करेगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ब्वायज और गर्ल्स स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया है। इसके तहत इन स्कूलों को मर्ज कर को-एजुकेशन सिस्टम लागू किया जाएगा। सरकार के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है और जिलों से ऐसे स्कूलों का डेटा मंगवा लिया है, जिनमें लड़के और लड़कियां अलग-अलग पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग की योजना है कि इस महीने के अंत तक इस प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा करेगा। पहले चरण में, 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को मर्ज किया जाएगा, जहां लड़के और लड़कियां एक ही स्थान पर साथ पढ़ेंगे।

शिमला जिले से इस प्रक्रिया की शुरुआत होगी, और इसके बाद अन्य जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा। विभाग का मानना है कि स्कूलों के मर्ज होने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और तीनों संकाय के शिक्षक एक ही स्कूल में होंगे, जिससे शिक्षक की कमी भी दूर होगी। हालांकि, इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री कैबिनेट की बैठक से पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

इसके अलावा, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब प्राइमरी स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे। सरकार केवल मिडल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज कर सकती है, जहां छात्र संख्या कम है। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर दी है, जिन्हें मर्ज किया जा सकता है। अभी तक विभाग के पास लगभग 40 ऐसे स्कूल हैं, जिन्हें मर्ज किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।