Shimla: रामपुर की 18 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, मंगेतर से बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम

Date:

--Advertisement--

शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ननखड़ी थाना क्षेत्र के खमाड़ी गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लाली पुत्री टेक बहादुर, निवासी गांव सिवान, तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पंचायत प्रधान शरद वर्मा ने ननखड़ी थाना को दी। जानकारी के अनुसार युवती का शव खुमानी के पेड़ की शाख से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटनास्थल पर पंचायत प्रधान शरद वर्मा, मृतका का मंगेतर रोहित और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

पुलिस पूछताछ में मंगेतर रोहित ने बताया कि 30 अप्रैल को दिन में किसी मामूली बात को लेकर उसका लाली से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद वह डाबर नामक स्थान पर खेत में खुमानी के पेड़ से फंदे के सहारे लटकी हुई मिली। इसकी जानकारी रोहित ने पंचायत प्रधान और लाली के पिता को दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड का भी नहीं हो पाया पूरा इस्तेमाल

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की निःशुल्क दवा योजना के तहत मिली 211.29 करोड़ रुपये की राशि में से 45.69 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। जयराम ठाकुर ने अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी मेडिकल सामग्री की कमी का भी मुद्दा उठाया।

हिमाचल में SOS परीक्षाओं की डेटशीट बदली, 17 सितंबर की परीक्षा अब इस तारीख को; 8वीं, 10वीं और 12वीं की पूरी जानकारी यहां

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट में आंशिक बदलाव किया है। 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 16 सितंबर को होगी, जबकि बाकी परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी। यहां देखें कक्षा-wise परीक्षा कार्यक्रम।

नेपाल आपदा के बाद हिमाचल में टनल और बांधों की सुरक्षा पर केंद्र की नजर, PMO ने मांगी ये अहम जानकारी

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश समेत हिमालयी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं और सड़क सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। पीएमओ ने पहाड़ी क्षेत्रों में टनल निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रोटोकाल की जानकारी राज्यों से मांगी है।