Sirmaur: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सिरमौर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 162 चालान और 25 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिला में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं है। जिला पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसमें केवल चालान ही नहीं बल्कि गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। पिछले करीब एक महीने में पुलिस द्वारा इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई की गई है। अप्रैल माह के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत पुलिस ने जिले भर में कुल 162 चालान किए हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह अभियान शाम ढलते ही और अधिक सख्ती से अमल में लाया जा रहा है। पुलिस नेशनल हाईवे सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर रही है, ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों को समय रहते रोका जा सके। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और खुद की तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड का भी नहीं हो पाया पूरा इस्तेमाल

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की निःशुल्क दवा योजना के तहत मिली 211.29 करोड़ रुपये की राशि में से 45.69 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। जयराम ठाकुर ने अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी मेडिकल सामग्री की कमी का भी मुद्दा उठाया।

हिमाचल में SOS परीक्षाओं की डेटशीट बदली, 17 सितंबर की परीक्षा अब इस तारीख को; 8वीं, 10वीं और 12वीं की पूरी जानकारी यहां

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट में आंशिक बदलाव किया है। 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 16 सितंबर को होगी, जबकि बाकी परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी। यहां देखें कक्षा-wise परीक्षा कार्यक्रम।

नेपाल आपदा के बाद हिमाचल में टनल और बांधों की सुरक्षा पर केंद्र की नजर, PMO ने मांगी ये अहम जानकारी

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश समेत हिमालयी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं और सड़क सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। पीएमओ ने पहाड़ी क्षेत्रों में टनल निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रोटोकाल की जानकारी राज्यों से मांगी है।