Shimla: पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामला: SIT की गहन जांच, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित एक दर्जन से अधिक से पूछताछ

Date:

--Advertisement--

पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में शिमला पुलिस की एसआईटी ने प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन गुलेरिया सहित लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ का क्रम सुबह से शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा। प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन गुलेरिया से इसलिए दोबारा पूछताछ की गई क्योंकि विमल नेगी के कार्यकाल के दौरान 70 से 80 फीसदी कार्य उनके समय में पूरे हुए थे। शिमला पुलिस का कहना है कि विमल नेगी केस में एक सप्ताह के भीतर कई परतें साफ हो जाएंगी और मामले की तस्वीर सामने आ जाएगी। हालांकि पुलिस केवल जांच कर रही है क्योंकि विमल नेगी का शव बिलासपुर में मिला था और पोस्टमार्टम भी एम्स बिलासपुर में हुआ है। विमल नेगी की पत्नी ने न्यू शिमला थाना में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है, जिसे लेकर एसएसपी ने सात विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों और एफएसएल से जुड़े अधिकारियों की टीम गठित की है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस केस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात की गहनता और बारीकी से जांच कर रही है और संभवतः एक सप्ताह में तस्वीर साफ हो जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।