Bilaspur: सलापड़ पुल के पास मंडी के युवक से चिट्टा बरामद, बरमाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

बरमाणा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सलापड़ पुल के समीप मंडी जिला के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गश्त और यातायात जांच के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, गत रात्रि करीब सवा 9 बजे पुलिस ने सलापड़ पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक बरमाणा की ओर से पैदल आता दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और एक खड़ी कार की ओर जाकर छिपने लगा। संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक वस्तु फेंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में पाया गया कि वह वस्तु चिट्टा था, जिसका वजन 1.28 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान शुभम (20) निवासी गांव रोपा ठाठर, डाकघर भांबला, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।