Mandi: मंडी हादसा: चार अर्थियां उठीं एक ही घर से, दूल्हे ने दी मुखाग्नि, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला में बीते दिन हुए कार हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य—दुनी चंद, उनकी पत्नी कांता देवी, 10 माह की बेटी किंजल निवासी तरौर और मीना देवी निवासी नेपाल शामिल हैं। पांचवें मृतक डाहलू राम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नौण में किया गया। नगालनी के श्मशान घाट में दूल्हा छोटे शेर सिंह ने चारों मृतकों की चिताओं को मुखाग्नि दी।

एक ही घर से चार अर्थियां उठने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हादसा उस समय हुआ जब सेगली से भाटकी धार लौट रही बारात में शामिल एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दुनी चंद, उनकी पत्नी, 10 माह की बेटी और मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डाहलू राम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस हादसे से दुनी चंद की दो मासूम बेटियां अनाथ हो गई हैं।

अब उनकी देखभाल छोटे भाई और दादा द्वारा की जाएगी। परिजन गहरे सदमे में हैं और रो-रो कर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल राहत के तौर पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। अन्य राहत राशि नियमानुसार दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।