Kangra: हिमाचल की पहाड़ियों में जंगल जलकर राख, वन्यजीवों की चीखें भी नहीं रोक सकीं ‘इंसानी’ लापरवाही

Date:

--Advertisement--

बीती देर रात हिमाचल प्रदेश के वन परिक्षेत्र रे के अंतर्गत थाना दियोठी के साथ लगते एमडीआर 42 भरवाईं-बडूखर-इंदौरा सड़क पर भोजपुर के पास मंदिर के आसपास की पहाड़ियों और बडूखर-हटली-रैहन सड़क के बाईं ओर, नैंहगल वीर मंदिर के आसपास जंगली क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लगभग 30 हैक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक यह आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी और लगातार फैल रही थी। यह क्षेत्र घना जंगल होने के कारण वहां वन्यजीवों की संख्या अधिक है और वर्तमान में प्रजनन का समय होने से हजारों वन्य जीवों के आग में झुलसकर मरने की आशंका जताई जा रही है। आग से उठती लपटें भले ही इंसान पर सीधा असर न डाल रही हों, लेकिन इससे इंसानियत जरूर झुलसती नजर आ रही है। यह आग सड़क किनारे रखे गए करीब 100 मधुमक्खी के डिब्बों तक पहुंचने वाली थी, जिससे मधुमक्खी पालन करने वालों को भी बड़ा नुकसान हो सकता था। वन परिक्षेत्र अधिकारी रे सतपाल थिंड ने जानकारी दी कि उन्होंने आज ही इस क्षेत्र का चार्ज संभाला है और आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।