Himachal: किन्नौर के प्रथम याम्बुर ने UPSC परीक्षा पास कर रच दिया इतिहास, दूसरे प्रयास में हासिल की 841वीं रैंक

Date:

--Advertisement--

जिला किन्नौर की सांगला घाटी के कामरू गांव से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय प्रथम याम्बुर ने अपने दूसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम के पिता व्यास सुन्दर एक किसान और बागवान हैं, जबकि उनकी माता राजदेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

प्रथम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सांगला स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और जमा दो कक्षा की पढ़ाई नॉन-मेडिकल संकाय में जवाहर नवोदय विद्यालय, रिकांगपिओ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक की पढ़ाई प्रथम श्रेणी में पूरी की।

स्नातक के बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और वर्ष 2024 में आयोजित UPSC परीक्षा में सफल होकर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में कमांडेंट के पद के लिए चयनित हुए। हालांकि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था, इसलिए उन्होंने उस पद को ग्रहण नहीं किया और फिर से तैयारी में जुट गए।

सितंबर 2024 में आयोजित UPSC परीक्षा में उन्होंने देशभर में 841वीं रैंक हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ प्रथम खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी इस सफलता पर उनके माता-पिता ने खुशी जाहिर की है और गांव में जश्न का माहौल है।

प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम, लगन, निष्ठा और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य की ओर पूर्ण समर्पण के साथ बढ़ने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।