चोरों के हौसले बुलंद, रथैर में दुर्गा माता मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चुराई नकदी

Date:

--Advertisement--

चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ऐसा ही एक मामला बैजनाथ-लडभड़ोल वाया पंडोल मार्ग पर स्थित रथैर के दुर्गा माता मंदिर से सामने आया है। यहां चोरों ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। शिकायतकर्ता रणवीर सिंह और संतोष कुमार ने बताया कि जब वे सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य गेट टूटा हुआ और अंदर के दरवाजे का ताला भी टूटा पाया। दानपात्र कुछ दूरी पर सड़क के पास टूटा हुआ मिला।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मंदिर का दानपात्र पिछले छह महीने से नहीं खोला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए। लडभड़ोल पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मंदिर चोरी की इस घटना की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।