हिमाचल शांतिपूर्ण प्रदेश, पर्यटक शिमला बेफिक्र होकर आएं: संजीव गांधी

Date:

विंटर और त्यौहारी सीजन में पर्यटक हिमाचल की राजधानी शिमला बिना किसी चिंता के आ सकते हैं। यहां का माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है और पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिपूर्ण राज्य है और हर साल की तरह इस बार भी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल विंटर और त्यौहारी सीजन में पहले से ज्यादा पर्यटक शिमला आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मानसून के बाद हिमाचल में विंटर सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। त्यौहारी सीजन के दौरान भी लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। हालांकि, हाल ही में मस्जिद के अवैध निर्माण और उससे जुड़ी राजनीतिक विवादों के कारण हो रहे प्रदर्शनों से हिमाचल चर्चा में बना हुआ है। इसके बावजूद एसपी संजीव गांधी ने पर्यटकों को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया है और भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा पर्यटकों की मदद के लिए तत्पर रहेगी और शिमला में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।