77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की FD

Date:

--Advertisement--

19 अगस्त। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी स्थित रिड़कमार में वन विभाग की ओर से आयोजित 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देवदार का पौधा रोपित कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की।

पौधारोपण को बनाना होगा जन आंदोलन

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वनों से लोगों को अनेक लाभ मिलते हैं। जितने अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, उतनी ही हरियाली बढ़ेगी और प्रदेश समृद्ध होने के साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी सुरक्षित बनेगा।

धर्मशाला वन मंडल में 110 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण का लक्ष्य

पठानिया ने बताया कि धर्मशाला वन मंडल के तहत इस वर्ष 110 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सुनीता देवी को 1.23 लाख रुपये की एफडी

कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भी भेंट की।

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के दिख रहे सकारात्मक परिणाम

इस अवसर पर कंजर्वेटर फॉरेस्ट बासु कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जो सभी के लिए सुखद पहलू है।

डीएफओ अमित शर्मा ने मुख्यातिथि और उपस्थित गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद किया। उन्होंने वन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी भी दी।

स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भी किया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Kangra: शाहपुर के 715 BPL परिवारों के लिए बड़ी पहल, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया ऐलान; WhatsApp ग्रुप से मिलेगी सरकारी योजनाओं की...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की पंचायतों में बीपीएल सर्वे में चिह्नित 715 परिवारों से विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिडकमार में संवाद किया। उन्होंने बीपीएल परिवारों के लिए WhatsApp ग्रुप बनाने की घोषणा की, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी।