ऊना बस स्टैंड पर मिला 15 साल का गुमशुदा बच्चा – जानिए कैसे चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिवार से मिलाया!

Date:

--Advertisement--

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को ऊना के न्यू बस स्टैंड से नैहरनपुखर का गुमशुदा बच्चा मिला है। यह बच्चा, जिसका नाम अर्शदीप है और जो अपनी उम्र लगभग 15 साल बता रहा है, 25 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मिली सूचना के बाद टीम को मिला। कॉलर द्वारा बताए गए पते पर टीम तुरंत पहुंची और बच्चे को बस स्टैंड पर अकेला पाया। इसके बाद बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिस लाया गया।

काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि वह जिला कांगड़ा के नैहरनपुखर के पास दयाल गांव का निवासी है। इसके बाद टीम ने उसके गांव के प्रधान से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि बच्चे के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं और यह बच्चा अपनी माता के साथ रहता है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्चे के पिता का फोन नंबर लेकर उन्हें सूचित किया कि आपका बच्चा सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिस में है। आज इस बच्चे को चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी के माध्यम से उसके पिता के सुपुर्द किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

11 साल से फरार आरोपी पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचकूला से Proclaimed Offender गिरफ्तार

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 23 अगस्त 2026 को पंचकूला की राजीव कॉलोनी से लंबे समय से फरार Proclaimed Offender वेद प्रकाश उर्फ जीवन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2011 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था।

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।