पड़ोसी राज्यों से सस्ती बिजली देगा हिमाचल: मुख्यमंत्री

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने उद्योगों को दी जाने वाली बिजली सब्सिडी का पुनर्गठन किया है और अब राज्य में उद्योगों को पड़ोसी राज्यों की तुलना में सस्ती दरों पर बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला से जारी बयान में कहा कि 33 केवी से 220 केवी तक की वोल्टेज आपूर्ति वाले बड़े उद्योगों को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की तुलना में एक रुपये प्रति यूनिट से ज्यादा सस्ती बिजली मिलेगी।

उन्होंने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार उद्योग मित्र नीतियां बना रही है। फिलहाल हिमाचल के उद्योगों को पड़ोसी राज्यों की तुलना में सस्ती बिजली का फायदा मिल रहा है। राज्य में केवल 159 उद्योग ऐसे हैं जिनकी आपूर्ति वोल्टेज 33 केवी से 220 केवी तक है। इसके अलावा 11 केवी और 22 केवी की वोल्टेज आपूर्ति वाले 2,011 उद्योग भी राज्य में हैं। इन उद्योगों को भी पड़ोसी राज्यों से एक रुपये प्रति यूनिट से ज्यादा सस्ती बिजली दी जा रही है।

इन उद्योगों को सहयोग देने के लिए सरकार ने विद्युत शुल्क को 16.5 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 31,298 छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इनके लिए सब्सिडी और ऊर्जा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।