सड़क धंसने के बाद पहाड़ी से गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बमसन तहसील के टौणी देवी में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को दरकोटी गांव के पास सड़क से एक बड़ा ट्रक नीचे लुढ़क गया है। गनीमत यह रही की हादसे के दौरान ड्राइवर बाल बाल बच गया है।

बुधवार को दरकोटी गांव के पास टिप्पर दूसरे ट्रक को पास देने देने के लिए सड़क किनारे की तरफ गया लेकिन इस दौरान सड़क धंस गई और टिप्पर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही की हादसे में ड्राइवर बाल बाल बच गया है।

टाैणी देवी चौकी प्रभारी यशविंदर सिंह के बोल

टाैणी देवी चौकी प्रभारी यशविंदर सिंह ने कहा कि जमीन घंसने के कारण ट्रक नीचे की ओर लुढ़ग गया। हालांकि, इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि हमीरपुर से अवाहदेवी, मंडी के लिए नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी का यह टिप्पर था और निर्माण की सामग्री लेकर जा रहा था। टिप्पर का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से काफी वायरल हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।