लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश – ऊना

लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन को क्लास-डी के ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एक्सईएन ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप जड़ा है। बंगाणा पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन अरविंद लखनपाल ने बताया कि गत दिवस दोपहर बाद अपने कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान क्लास डी का ठेकेदार रणवीर राणा निवासी कोठी अन्य ठेकेदारों संग कार्यालय में पहुंच गया और दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी काम किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पहले भी ठेकेदार रणवीर राणा कार्यालय के कार्यों में बाधा पहुंचा चुका है।

डीएसपी अजय ठाकुर के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।