Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में गुरु का महत्व

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी जी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी जी का विवाह कोई साधारण विवाह नहीं था, बल्कि यह जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। साध्वी जी ने बताया कि रुक्मणी जी जीवात्मा और भगवान श्री कृष्ण परमात्मा के प्रतीक हैं। यह मिलन तब संभव हुआ, जब मध्य में ब्राह्मण देव रूपी गुरु आए। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह माध्यम हैं, जो मनुष्य के अंतःकरण में ईश्वर का साक्षात्कार करवाकर आत्मा का परमात्मा से मिलन करा सकते हैं।

साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणी जी की प्रार्थना सुनी और उसे पूरा किया, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण नारी उद्धारक हैं और वह किसी नारी पर अत्याचार होते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि आज समाज में नारी की स्थिति को देखें तो कई जगह वह शोषण, हिंसा, अपहरण और दहेज जैसी कुरीतियों का सामना कर रही है। कहीं उसे केवल भोग की वस्तु समझा जाता है तो कहीं उसके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। ऐसे में समाज में नारी के प्रति जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है।

साध्वी जी ने बताया कि श्रीगुरु आशुतोष महाराज जी ने समाज में महिलाओं की ऐसी स्थिति को देखते हुए संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए ‘संतुलन’ नामक प्रकल्प शुरू किया। यह प्रकल्प महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करता है। इसके तहत समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही महिलाओं को ब्रह्मज्ञान के माध्यम से आंतरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। साध्वी जी ने कहा कि जब एक नारी भीतर से जागरूक और सशक्त होगी तो वह स्वयं अपनी स्थिति में सुधार ला सकेगी। उन्होंने कहा कि केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को जागृति के लिए ब्रह्मज्ञान की आवश्यकता है।

कथा के दौरान यजमान पूजन भी किया गया। इसके अलावा ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म भी निभाई गई। कथा के उपरांत ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, राजीव पटियाल, वी.पी. शर्मा, भरत शर्मा, रमेश धीमान, श्रीकंठ, डॉ. श्रीकांत लगवाल, जितेन्दर सोंधी और गोकुल सोंधी ने ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद सभी भक्तों ने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।