प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे – विक्रमादित्य सिंह

Date:

--Advertisement--

कहा… औषधीय गुणयुक्त पौधों से लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिकी भी होगी सुदृढ़

सुन्नी/शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा सुन्नी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और अश्वगंधा का पौधा रोपित कर स्थानीय नगर पंचायत एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष एवं वन विभाग के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पूरे प्रदेश में जंगलों की खाली भूमि एवं निजी भूमि पर औषधीय गुणयुक्त पौधे रोपित कर रही है जिसे बरसात में रोपित करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि जहां अश्वगंधा के पौधों के लिए जलवायु अनुकूल है उन क्षेत्रों में अश्वगंधा के पौधे रोपित किए जा रहे है। इसी प्रकार, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे भी जलवायु अनुकूल वातावरण वाले क्षेत्रों में रोपित किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आज के पौधरोपण कार्यक्रम में 2000 औषधीय गुणयुक्त पौधे वितरित किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि पौधे रोपित करने के उपरांत उनकी देखभाल करना भी सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में जब औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधे बड़े होंगे तो इससे लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. पवन जैरथ, नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम चौहान, डॉ. रुचिका, डॉ. उमा शंकर, डॉ. मनीष सहित नगर पंचायत सुन्नी के प्रधान प्रदीप शर्मा, समस्त पार्षदगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।