Shimla: 22 साल की बेटियों ने रचा इतिहास! हिमाचल निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र की पार्षद बनकर सबको चौंकाया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में इस बार युवाओं ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवाई है। खास बात यह रही कि राज्य में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय दो युवतियों ने चुनाव जीतकर पार्षद बनने का गौरव हासिल किया। इन युवा चेहरों की जीत अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर नगर निकाय से 22 वर्षीय शिवानी ठाकुर ने सुजानपुर टिहरा वार्ड से शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, जिला कुल्लू के निरमंड शहरी निकाय में 22 वर्षीय नीलमा देवी ने वोड सीर कोट वार्ड से जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

इसके अलावा जिला मंडी के नेरचौक शहरी निकाय में 25 वर्षीय स्वाति ने मंझयाठल वार्ड से जीत दर्ज की, जबकि सरकाघाट शहरी निकाय से 25 वर्षीय पुष्पा देवी वार्ड नंबर-3 से विजयी रहीं। शहरी निकाय कंडाघाट से 28 वर्षीय मोनिका पंडित, नगर परिषद डल्हौजी से 28 वर्षीय तलविंदर उर्फ साहिल पम्मा, नूरपुर से 27 वर्षीय बबिता और 29 वर्षीय अनामिका तथा दौलतपुर चौक से 29 वर्षीय श्वेता ने जीत हासिल कर युवा नेतृत्व की नई तस्वीर पेश की है।

सुजानपुर से विजयी हुईं शिवानी ठाकुर ने कहा कि अगर समाज में बदलाव लाना है तो युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। शिवानी ने बताया कि उन्होंने डिग्री कॉलेज सुजानपुर से बीएससी और टेक्निकल यूनिवर्सिटी दड़ूही से एमसीए की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता प्रकाश सडियाल से मिली। उनकी माता नीता कुमारी भी पहले नगर परिषद वार्ड नंबर-5 की पार्षद रह चुकी हैं।

शिवानी ठाकुर ने कहा कि आज के समय में अधिकांश युवा सरकारी नौकरी की ओर ज्यादा आकर्षित हैं, लेकिन समाज और क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि नई सोच और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ युवा राजनीति में बेहतर बदलाव ला सकते हैं। निकाय चुनावों में युवाओं की इस जीत को प्रदेश की राजनीति में बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।