Kangra: चिट्टे के बड़े नेटवर्क पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, 41.40 ग्राम हेरोइन केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22) निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया क्षेत्र में एक घर में छापा मारकर सिलाई मशीन के नीचे छिपाकर रखी गई 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही मां-बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए अब एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।