Kangra: धर्मशाला में 7वें नैशनल मास्टर गेम्स में योग ने लूटी महफिल, केरल-असम की महिलाओं ने जीते कई पदक

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में चल रही 7वीं नैशनल मास्टर गेम्स के पांचवें दिन सिंथैटिक ट्रैक पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें योग, टेबल टेनिस और जूडो प्रमुख रहे। इनमें योग प्रतियोगिता दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी। इस योग स्पर्धा में केरल और असम के प्रतिभागियों ने अपने सुंदर प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

योग प्रतियोगिता में 30 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु वर्ग के महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 42 प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में खास बात यह रही कि केरल के योग स्कूलों से करीब 30 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें से 25 महिलाएं विशेष समुदाय से थीं। इन महिलाओं ने योग में भाग लेकर न केवल गर्व महसूस किया, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया।

प्रतियोगिता में असम की मोमिता ने अपने बेहतर प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। महिला वर्ग की 55 प्लस आयु वर्ग कैटागरी में केरल की जरीना ने स्वर्ण पदक, बसंथा ने रजत पदक और इंदुलेखा ने कांस्य पदक जीता। 50 प्लस आयु वर्ग में केरल की ऊषा नायर ने स्वर्ण, विजी जॉन ने रजत और नसीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 45 प्लस आयु वर्ग में असम की मोनिका ने स्वर्ण पदक जबकि केरल की सुनीता ने रजत पदक जीता। वहीं 40 प्लस आयु वर्ग में केरल की सिमथा ने स्वर्ण और प्रासीथा ने रजत पदक जीता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।