Solan: फर्जी पुलिस बनकर युवक से बाइक ले गया आरोपी, बरोटीवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बरोटीवाला पुलिस थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर एक युवक से बाइक ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव सौर, तहसील रामशहर, हाल निवासी घनसोत नालागढ़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 अप्रैल को एक व्यक्ति जिसने खुद को सब इंस्पेक्टर बताया, उससे उसकी बाइक धोखे से ले गया। आरोपी ने अपना नाम अजैब सिंह बताया और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए बाइक ले गया। इस शिकायत पर बरोटीवाला थाना में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान अजैब सिंह पुत्र अजय चौधरी उर्फ सतपाल चौधरी निवासी गांव व डाकघर माधोपुर पत्तिपुरा, तहसील व थाना जौनपुर देहात, जिला जौनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।