Hamirpur: महिलाओं को बराबरी का मौका मिले तो ही बनता है मजबूत समाज, हमीरपुर में मिशन शक्ति शिविर में हुआ जोरदार संदेश

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 04 सितंबर 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को मटटनसिद्ध, कंजयाण और लंबलू में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर जागरुकता शिविर आयोजित किए।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी महिलाएं हैं, और उन्हें बराबरी का अधिकार दिए बिना किसी भी देश या समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि सशक्त महिला ही समाज को विकसित बना सकती है।



इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि लैंगिक समानता का मतलब है पुरुष और महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलना। लेकिन दुर्भाग्यवश, आज भी कई महिलाएं अपने अधिकारों से अनजान हैं और उन्हें कई मौके से वंचित रखा जाता है।

वंदना ठाकुर ने आगे कहा कि महिलाएं सिर्फ पेशेवर जीवन में ही नहीं, बल्कि घरेलू जिम्मेदारियों में भी अद्भुत होती हैं। घर के काम, बच्चों की देखभाल और अन्य जिम्मेदारियों को वे कुशलता से निभाती हैं, यही वजह है कि महिलाएं मल्टीटास्किंग में माहिर होती हैं। कई कामकाजी महिलाएं अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन का संतुलन भी बखूबी बनाए रखती हैं।



उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के अवसर से वंचित हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से महिला सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की, ताकि एक ऐसा समाज बन सके जहां हर महिला अपने सपनों को पूरा कर सके।

शिविरों के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।