Kangra: धर्मशाला में विधानसभा शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 नवंबर। धर्मशाला में आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें एडीसी विनय कुमार, एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल और बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और ठहरने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Advertisement – HIM Live Tv

हेमराज बैरवा ने कानून और यातायात व्यवस्था को सत्र के दौरान प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाग लेने वाले अधिकारियों और अतिथियों के लिए ठहरने और खानपान की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में पार्किंग और अन्य सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि विधानसभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेष चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखें। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों को समय पर तैयारियों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।