Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। इसमें आशीष पटियाल को अध्यक्ष और बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी का उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकता मजबूत करने और क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

नई कार्यकारिणी में विजय लगवाल और अमरीक राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नितीश पठानिया उपाध्यक्ष होंगे। सोनू ठाकुर को कार्यालय सचिव, भूपेंद्र सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष और विशाल वर्मा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पूजा शर्मा, विजय पठानिया और अमित शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शैलजा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार अजय पंकिल और अशोक चम्बियाल वरिष्ठ सलाहकार होंगे, जबकि अभिनव राणा को क्लब की सदस्यता दी गई है।

पत्रकारों की एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर रहेगा जोर: आशीष पटियाल

नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष पटियाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारों की सामूहिक आवाज को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

विशाल नेहरिया ने दी पत्रकारों को बधाई

भाजपा युवा नेता एवं धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने शाहपुर प्रेस क्लब के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रेस क्लब के गठन को शाहपुर की पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करेगा प्रेस क्लब: राजीव पटियाल

नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ पत्रकार राजीव पटियाल ने प्रेस क्लब के गठन को महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गठन के पांच दशक से अधिक समय बाद पहली बार प्रेस क्लब का गठन होना क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए नई शुरुआत है।

राजीव पटियाल ने शाहपुर प्रेस क्लब के गठन पर समस्त पत्रकार बिरादरी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंच पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने, उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

Kangra: धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए ई-ऑटो परमिट का मौका, 7 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; इन 9 उपमंडलों में जारी होंगे परमिट

धर्मशाला आरटीए के तहत 9 उपमंडलों के लिए ई-ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा रहे हैं। परमिट स्वयं ऑटो चलाने वाले बेरोजगार हिमाचली युवाओं को दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 7 नवंबर दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।