इनर व्हील क्लब पालमपुर ने लगाया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र ठाकुरद्वारा में

Date:

--Advertisement--

इनर व्हील क्लब पालमपुर ने लगाया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र
पालमपुर: इनर व्हील क्लब पालमपुर ने हाल ही में रोटरी वूमेन एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, ठाकुरद्वारा में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य महिलाओं, युवतियों, और अस्पताल स्टाफ को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

इस जागरूकता सत्र में चिकित्सा विशेषज्ञों ने नियमित सालाना जांच और टीकाकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण 9 वर्ष की आयु से शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी डोज़, समय सीमा, और लागत के बारे में भी जानकारी दी।

Advertisement – HIM Live Tv

क्लब की अध्यक्ष आभा पीटर ने इस अवसर पर डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए क्लब की ओर से जरूरतमंद लड़कियों को मुफ्त टीकाकरण सुविधा देने की घोषणा की।

इस आयोजन में क्लब कोषाध्यक्ष पूनम सूद, सचिन वंदना शर्मा, और पुष्प महाजन जैसे महत्वपूर्ण सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और इसे सफल बनाया।

इनर व्हील क्लब पालमपुर अपने ऐसे प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि स्थानीय समुदाय को सशक्त भी बना रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।