खेल मंत्री ने किया Dr. Y.S. Parmar वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा

Date:

--Advertisement--

पंचरुखी, 29 नवंबर: हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक कदम उठाते हुए खिलाड़ियों की सम्मान राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है। खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने 21वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को विशेष महत्व देते हुए यह फैसला लिया है।

खेल मंत्री ने बताया कि अब ओलंपिक्स और पैरा ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹5 करोड़, रजत पदक विजेताओं को ₹3 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को ₹2 करोड़ की सम्मान राशि मिलेगी। वहीं, एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता के लिए सम्मान राशि ₹4 करोड़, रजत पदक विजेता के लिए ₹2.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं के लिए ₹1.5 करोड़ होगी।

Advertisement – HIM Live Tv

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक विजेताओं की राशि ₹3 करोड़, रजत पदक के लिए ₹2 करोड़ और कांस्य पदक के लिए ₹1 करोड़ कर दी गई है। गोमा ने बताया कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

खेल संरचना और नई योजनाएं
खेल मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्वर्णिम जयंती खेल नीति 2021 के तहत राज्य में 20 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। चालू वित्त वर्ष में उच्चस्तरीय खेल संरचनाओं के लिए ₹28.5 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान के लिए ₹15 लाख की राशि आवंटित की गई है।

उन्होंने सिरमौर जिले के मजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, मंडी के सुंदरनगर में बहुउद्देश्यीय हॉल, और कांगड़ा के नूरपुर में एथलेटिक्स ट्रैक जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

खेलों में आरक्षण और रोजगार
खेल मंत्री ने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण का लाभ मिल रहा है। अब तक 889 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, और निगमों में रोजगार दिया गया है।

प्रतियोगिता और प्रतिभागी
डॉ. यशवंत सिंह परमार वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इनकम टैक्स गुजरात, और नॉर्दर्न रेलवे की टीमें शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. नीलम गोमा, प्रधान ग्राम पंचायत लदोह अनिता कुमारी, और एसडीएम नेत्रा मेती समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।