सिरमौर: एक साथ 3 तेंदुओं के बाद अब नाहन के पास विशालकाय अजगर की साइटिंग, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Date:

--Advertisement--

नाहन: जिला सिरमौर के जमटा क्षेत्र में 13 किलोमीटर दूर एक विशालकाय अजगर देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हरिपुरधार मार्ग पर 3 तेंदुओं के नजर आने के कुछ ही दिन बाद इस अजगर की साइटिंग हुई है। अजगर करीब 10 फुट लंबा और 50-60 किलो वजनी था, जिसे देख लोग हैरान रह गए। राहत की बात यह रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन रिहायशी इलाके में इसके पहुंचने से दहशत जरूर फैल गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पिंजरे में बंद किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

अजगर को नाहन से करीब 13 किलोमीटर दूर जमटा के नावणी पंचायत में बी.एस.एन.एल एक्सचेंज के पास देखा गया। यह इलाका बेहद व्यस्त रहता है, क्योंकि यहां महामाया बालासुंदरी मंदिर, एच.वी.एन स्कूल और होटल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन गार्ड मोसिन खान और हरजीत ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और लगभग 8 किलोमीटर दूर बनेठी के जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

वन परिक्षेत्राधिकारी प्रेम कंवर ने बताया कि अजगर की लंबाई 10 फुट थी। सिरमौर के मैदानी इलाकों में अक्सर ऐसे बड़े जीव देखे जाते हैं, लेकिन यह पहली बार था जब हिल स्टेशन जमटा में इतना विशाल अजगर देखा गया।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।