Kangra: देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी” का सम्मान मिले — वजीर राम सिंह पठानिया के लिए हिमाचल से उठी सबसे बड़ी मांग

Date:

--Advertisement--

वजीर राम सिंह पठानिया को मिले ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा: विधायक निक्का की मांग तेज

नूरपुर। कंडवाल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान कांगड़ा–चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया, सह प्रभारी विनय शर्मा, राजेश काका, अतुल सुदन, मालविका पठानिया, राहुल कालिया, अनूप राणा सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक वीर योद्धा वजीर राम सिंह पठानिया को ‘देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का आधिकारिक दर्जा देने की जोरदार मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जब वजीर राम सिंह पठानिया को गिरफ्तार किया, तब उनके पास कोई आधुनिक हथियार नहीं थे, फिर भी उन्होंने साहस और पराक्रम के साथ तीन–चार अंग्रेज अधिकारियों को मार गिराया।

निक्का ने कहा कि मात्र 24 वर्ष की आयु में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले इस अमर वीर को इतिहास में वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वजीर राम सिंह पठानिया को भारत के ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा देकर उन्हें उचित राष्ट्रीय मान्यता दी जाए।

विधायक निक्का ने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे बलिदानी वीरों के असली इतिहास से परिचित कराना समय की जरूरत है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की कि वजीर राम सिंह पठानिया से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जाए, स्मारक स्थापित हों और स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में उनके शौर्य को प्रमुखता से शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह विद्रोह उस समय हुआ जब स्वतंत्रता आंदोलन संगठित रूप नहीं ले पाया था, फिर भी वजीर राम सिंह पठानिया ने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ वीरता से लड़ाई लड़ी और देश के लिए बलिदान हो गए।

निक्का ने बताया कि इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया और विधायक डॉ. जनक राज ने भी विधानसभा में उठाया है और प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को राष्ट्रीय मान्यता देने के लिए भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता लंबे समय से इस महान स्वतंत्रता सेनानी को उचित सम्मान मिलने की प्रतीक्षा कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।