कुपवी स्कूल में डेपुटेशन की वजह से 150 छात्रों का भविष्य अधर में, अभिभावक और SMC ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

कुपवी तहसील के काण्डा बनाह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 150 छात्रों की पढ़ाई अधर में लटक गई है। समस्या का कारण यहां के कुछ शिक्षकों का डेपुटेशन पर जाना है, जिससे विद्यालय में रिक्त पद लंबे समय से भरे नहीं जा सके हैं।

30 अगस्त 2025 को स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक प्रधान समिति अध्यक्ष राजेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्कूल में रिक्त चल रहे पदों और शिक्षकों के स्थानांतरण पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक (TGT-A), प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक विज्ञान (TLT Med), शारीरिक शिक्षक (PET) और भाषा अध्यापक (LT) के पद खाली हैं।

विशेष रूप से, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला से दीवान चंद वर्मा (LT) को काण्डा बनाह स्कूल में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर भेजा गया था। परंतु उन्होंने अपनी प्रतिनियुक्ति 31 मार्च 2026 तक बढ़वा दी, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई मई 2025 से प्रभावित हो रही है।

सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों ने सरकार और हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से अपील की कि उक्त रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्रवाई की जाए ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित और पढ़ाई प्रभावित न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।