Kangra: शिक्षण संस्थानों में युवाओं को वोटर आईडी के प्रति किया गया जागरूक, ELC क्लब निभा रहे अहम भूमिका

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 मई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कांगड़ा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि यह अभियान सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन भागीदारी (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत 15 विधानसभा क्षेत्रों के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाया जा रहा है। इन संस्थानों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की देखरेख में निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करवाने, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने, और आवश्यक संशोधन करवाने के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे आगामी चुनावों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। भावी मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को ‘वोटर हेल्पलाइन’ एप के उपयोग की जानकारी भी दी गई, जिससे वे आसानी से मतदाता सूची में पंजीकरण या संशोधन कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल, 2025 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पास के मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर अपने साथ रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार नंबर, आयु और निवास प्रमाण पत्र की प्रति लेकर जाएं और स्वयं के साथ अपने परिवार के पात्र सदस्यों का भी नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार नए मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों का गठन किया गया है, जो इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।