Kangra: ग्रामीण भारत पर बड़ा फोकस, वीबी जी राम जी योजना को लेकर विपिन परमार ने तोड़ी सारी भ्रांतियां

Date:

--Advertisement--

सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर फैली गलतफहमियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर देशभर में चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह योजना पूरी तरह जनहित में है।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि देश की लगभग 75 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसके बावजूद पहले बजट का बड़ा हिस्सा शहरों पर खर्च होता था और गांवों को केवल 25 प्रतिशत हिस्सा मिल पाता था। मौजूदा सरकार ने इस असंतुलन को दूर करते हुए ग्रामीण विकास पर ज्यादा बजट खर्च करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहले की तरह ही 90:10 के अनुपात में केंद्र सरकार की सहायता मिलती रहेगी। सरकार ग्रामीण सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार इसके लिए 1.51 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और अब ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

विपिन सिंह परमार ने यह भी कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को रोजगार नहीं मिलता है तो उसे भत्ता देने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है, लेकिन योजना आज भी ग्रामीण गरीबों के लिए सुरक्षा कवच बनी हुई है।

इस मौके पर नूरपुर से विधायक रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा से पूर्व विधायक रीता धीमान, भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका, महामंत्री कुलदीप डोगर, सभ्य लहोटिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।