Kangra: नगरोटा सूरियां मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पति ने शराब के नशे में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Date:

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले की जांच अब तेज हो गई है। शनिवार को पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास रह रहे लोगों से बातचीत कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं पड़ोसियों और अन्य स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपी सोनू को शनिवार को ज्वाली न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में रह रहे सभी प्रवासी परिवारों का सत्यापन और पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, जिसमें पंचायत प्रधानों का सहयोग भी लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर सोनू (35) ने वीरवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी की लोहे की छड़ से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह आरोपी ने अपने नजदीकी पड़ोसियों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी की मौत रात को हार्ट अटैक से हुई है। इस पर पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

हालांकि, जब कुछ महिलाओं ने मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी बीरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान साक्ष्य सामने आने पर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।