Himachal: ‘नंबर-1 हेल्थ स्टेट का दावा सिर्फ जुमला’, कांग्रेस सरकार पर पूर्व मंत्री विपिन परमार का तीखा हमला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि तीन वर्षों में हिमाचल को देश का नंबर-वन स्वास्थ्य राज्य बनाने का दावा हकीकत नहीं, बल्कि जनता को गुमराह करने वाला भ्रम है। परमार ने कहा कि यह कोई ठोस नीति नहीं, बल्कि सफेद झूठ और भ्रामक प्रचार का हिस्सा है, जिसका जमीनी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गईं गरीब-कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को या तो जानबूझकर कमजोर कर दिया गया या फिर व्यवहारिक रूप से बंद कर दिया गया। यदि सरकार वास्तव में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश को नंबर-वन बनाने को लेकर गंभीर होती, तो पहले से सफल चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत किया जाता।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में नंबर-वन बनने की बात करना नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के पतन को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हिमाचल के लाखों गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का पूरी तरह कैशलैस इलाज मिला, लेकिन अब हालात यह हैं कि अस्पतालों के भुगतान अटके हुए हैं। निजी अस्पताल धीरे-धीरे योजना से बाहर हो रहे हैं और गरीब मरीज एक बार फिर अपनी जेब से इलाज का खर्च उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

विपिन परमार ने दावा किया कि भाजपा के डबल इंजन मॉडल के दौरान लगभग 4.5 लाख लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई और जुलाई 2022 तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर 463 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को पहले स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा हालत सुधारनी चाहिए, न कि हवा-हवाई दावों से जनता को भ्रमित करना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।